पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि

WhatsApp Channel Join Now
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि


रांची, 26 दिसंबर (हि.स.)। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की पुण्यतिथि पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेसजनों ने शुक्रवार को उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश को आर्थिक रूप से संबल बनाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान था। डॉ सिंह भारतीय राजनीति और अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में एक विशाल व्यक्तित्व थे, जिनके योगदान ने देश की अर्थव्यवस्था को रूपांतरित किया। वक्‍ताओं ने कहा कि आर्थिक उदारीकरण को रूपांतरित किया। डॉ मनमोहन सिंह आर्थिक उदारीकरण के शिल्पकार थे। अपनी दूरदृष्टि से उन्होंने तात्कालीन वित्तीय संकट से देश को उबारा और वैश्विक बाजारों के लिये द्वार खोले।

श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में रवीन्द्र सिंह, राकेश सिन्हा, राजन वर्मा, सुनील सिंह, सुरेन्द्र सिंह, सुरेन राम, जगदीश साहू, प्रेमप्रकाश नाथ शाहदेव, कामेश्वर गिरि सहित अन्य का नाम शामिल है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Share this story