इंदिरा गांधी और सीताराम केसरी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

WhatsApp Channel Join Now
इंदिरा गांधी और सीताराम केसरी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने अर्पित की श्रद्धांजलि


रांची, 19 नवंबर (हि.स.)। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सीताराम केसरी की जयंती रांची स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में गुरुवार को मनाई गई।

इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने दोनों नेताओं के चित्रों पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पूरी दुनिया इंदिरा गांधी को नारी शक्ति और सशक्त नेतृत्व के प्रतीक के रूप में जानती है। बैंकों का राष्ट्रीयकरण, देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने सहित उनकी ओर से लिए गए अनेक ऐतिहासिक निर्णयों के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। सर्वधर्म समभाव एवं धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांतों को मजबूती देने वाली इंदिरा गांधी ने सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में कांग्रेस के योगदान को नई पहचान दिलाई।

वक्ताओं ने कहा कि भुवनेश्वर की सभा में इंदिरा गांधी का यह कथन कि मैं रहूं या न रहूं, मेरा एक-एक कतरा देश के काम आएगा, आज भी देशवासियों को राष्ट्रसेवा एवं समर्पण की प्रेरणा देता है।

वहीं मौके पर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सीताराम केसरी के जीवन एवं राजनीतिक योगदान पर भी प्रकाश डाला गया।

वक्ताओं ने कहा कि सीताराम केसरी ने एक साधारण कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की और अपने संघर्ष, संगठनात्मक क्षमता, निष्ठा एवं समर्पण के बल पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद तक पहुंचे। उनका जीवन कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में राकेश सिन्हा, कुमार गौरव, केके गिरि, राजन वर्मा, ज्योति सिंह मथारू, उमेश चौधरी, मनोज सहाय पिंकू, नेली नाथन, जगदीश साहू, सुरेन राम, जितेन्द्र त्रिवेदी, कमल ठाकुर सहित अन्य कांग्रेसजन शामिल थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

779972 Articles

Share this story