कांग्रेस छह नवंबर को निकालेगी संविधान रक्षा मार्च
रांची, 16 नवंबर (हि.स.)।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी 26 नवंबर को संविधान रक्षा मार्च निकालेगी। यह निर्णय सोमवार को कांग्रेस भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की उपस्थिति में आयोजित ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ निगरानी समिति की बैठक में लिया गया।
बैठक में निगरानी समिति के संयोजक अनादि ब्रहम, लाल किशोर नाथ सहदेव, डॉ एम तौसीफ, आहार पप्पू और जितेंद्र द्विवेदी मौजूद थे।
बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि राज्य के सभी जिलों में चल रहे चौपाल कार्यक्रम को फिर से 18 नवंबर से गति प्रदान की जाएगी। चौपाल के माध्यम से ऐसे कम से कम 10 लोगों को शामिल किया जाएगा, जो जीवित हैं और वर्ष 2003 से लगातार मतदान करते आ रहे हैं, लेकिन मतदाता सूची से उनका नाम काट दिया गया है। ऐसे लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
इसके अलावा, नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए भी विशेष पहल की जाएगी। अक्टूबर 2026 में 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं से फॉर्म-6 भरवाकर उन्हें मतदाता सूची में शामिल करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

