मुख्यमंत्री से कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी ने की मुलाकात

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री से कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी ने की मुलाकात


मुख्यमंत्री से कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी ने की मुलाकात


रांची, 05 नवंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से गुरुवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के राजू ने शिष्टाचार मुलाकात की।

इस दौरान मुख्यमंत्री एवं उनके बीच राज्य में चलाई जा रही विकासात्मक योजनाओं के संचालन, वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति सहित कई अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।

इस शिष्टाचार मुलाकात के अवसर पर झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक प्रदीप यादव एवं विधायक राजेश कच्छप उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

773159 Articles

Share this story