राहुल की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने लोकभवन के समक्ष दिया धरना

WhatsApp Channel Join Now
राहुल की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने लोकभवन के समक्ष दिया धरना


रांची, 21 जुलाई (हि.स.)। नीट पेपर लीक को लेकर नई दिल्ली जुटे छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई, राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने मंगलवार की रात में रांची के लोकभवन के पास धरना दिया।

धरने का नेतृत्व पार्टी के झारखंड प्रभारी के राजू ने किया। मौके पर उन्होंने नीट पेपर लीक के विरोध में नई दिल्ली में जुटे छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया। उन्होंने पार्टी के नेता राहुल गांधी की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।

धरने में मंत्री दीपिका पांडे सिंह, मंत्री राधा कृष्ण किशोर, इरफान अंसारी, कांग्रेस के प्रदेश सह प्रभारी श्रीबेला प्रसाद, विधायक राजेश कच्छप, सुरेश बैठा, अनूप सिंह, बंधु तिर्की, नमन बिक्सल कोंगाडी, राजेश ठाकुर, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉ एम तौसीफ, आलोक कुमार दूबे, राजीव रंजन प्रसाद, आदित्य विक्रम जायसवाल, आभा सिन्हा, जयशंकर पाठक, डॉ कुमार राजा, राजेश गुप्ता छोटू सहित पार्टी के दर्जनों नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Share this story