कांग्रेस पार्टी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को किया सम्मानित

WhatsApp Channel Join Now
कांग्रेस पार्टी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को किया सम्मानित


देवघर, 06 मई (हि.स.)। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिला कांग्रेस कार्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जिले से नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजेंद्र दास ने की। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी उनके संगठन के प्रति समर्पण और निष्ठा का परिणाम है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी पदाधिकारी पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे। सम्मान समारोह के दौरान नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष मणिशंकर, प्रदेश महासचिव डॉ मुन्नम संजय, अशोक वर्मा, शबाना खातून, प्रदेश सचिव प्रो उदय प्रकाश, नागेश्वर सिंह और पीसीसी कोऑर्डिनेटर मुकुंद दास को माला, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

वहीं प्रदेश महासचिव बादल पत्रलेख और पीसीसी कोऑर्डिनेटर अवधेश प्रजापति आवश्यक कार्यवश देवघर से बाहर रहने के कारण कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। इस अवसर पर वक्ताओं ने संगठन की मजबूती, एकजुटता और आगामी चुनावी रणनीति पर भी अपने विचार साझा किया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता रविंद्र नाथ मिश्रा (दादू), दिनेशानंद झा, मकसूद आलम, सुधीर कुमार देव, देवीपुर प्रखंड अध्यक्ष नकुल दास, करौं प्रखंड अध्यक्ष चंद्र देवदास, मार्गो मुंडा प्रखंड अध्यक्ष जाकिर हुसैन, ओबीसी जिला अध्यक्ष विकास रावत, किशोर कुमार रामानी, राहुल राज, प्रियांशु कुमार, सदाशिव राणा, दीपक कुमार सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थेे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Anup Kumar Roy

Share this story