एसआईआर को लेकर कांग्रेस प्रखंड स्तर पर करेगी कार्यक्रम : के राजू

WhatsApp Channel Join Now
एसआईआर को लेकर कांग्रेस प्रखंड स्तर पर करेगी कार्यक्रम : के राजू


रांची, 04 नवंबर (हि.स.)। झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के राजू दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को रांची पहुंचे। वहीं स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी भी दिल्ली से रांची लौटे। प्रदेश प्रभारी और स्वास्थ्य मंत्री ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, राज्य में जारी एसआईआर में 19 लाख से अधिक लोगों के वोट का अधिकार खत्म हो जाने का खतरा और अन्य मुद्दों पर भाजपा पर हमला बोला।

इस मौके पर के राजू ने कहा कि विशेष मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ चल रहा कांग्रेस के आंदोलन का तीसरा चरण जल्दा शुरू होगा। इसके तहत कांग्रेस के सभी नेता अलग-अलग हिस्सों में सभी वैध मतदाताओं को वोट का अधिकार मिले इसके लिए प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रखंड स्तेर पर भी कांग्रेस नेताओं की ओर से कार्यक्रम किया जाएगा। साथ ही कहा कि मुख्य चुनाव अधिकारी से मिलकर वह वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने की तिथि को आगे बढ़ाने का आग्रह करेंगे।

उन्होंने कहा कि राज्य में एसआईआर के नाम पर जिस तरह से 19 लाख वोट काटे गए हैं उतने वोटों को फिर से जुड़वाना, इतने कम समय में संभव नहीं होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता बूथ स्तर पर इस संबंध में काम करेंगे कि किसी भी वैध मतदाता का वोट देने का अधिकार न छिने।

के राजू ने राहुल गांधी के रांची दौरे के बारे में बताया कि नवंबर के तीसरे सप्ताह में संभावना है कि राहुल गांधी झारखंड आएंगे और उससे पहले तीसरे चरण के सारे कार्य कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता मिलकर पूरा कर लेंगे।

वहीं इरफान अंसारी ने कहा कि रामलीला मैदान की रैली को भाजपा की ओर से फ्लॉप बताना हास्यास्पद है। उन्होंने कहा कि

वे रामलीला मैदान में खुद मौजूद थे और रैली पूरी तरह सफल रही। उन्होंने कहा कि मतदाता के मतदान के अधिकार को सुरक्षित रखना कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दायित्व है और हम सभी मिलकर इसको पूरा करेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

772457 Articles

Share this story