क्रिसमस पर कांग्रेसजनों ने दी आर्च बिशप को बधाई

WhatsApp Channel Join Now
क्रिसमस पर कांग्रेसजनों ने दी आर्च बिशप को बधाई


रांची, 25 दिसंबर (हि.स.)। क्रिसमस के अवसर पर झारखंड प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं और अन्‍य कांग्रेसजनों की ओर से गुरुवार को आर्च बिशप विन्सेंट आइंद को क्रिसमस की हार्दिक बधाई दी गई।

प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में नेताओं ने अपने संदेश में कहा कि प्रभु यीशु मसीह का जीवन और उनका संदेश प्रेम और भाईचारा देनेवाला है। उन्होंने कहा कि क्रिसमस का पर्व सभी वर्गों के बीच आपसी सद्भाव और सौहार्द को मजबूत करता है।

नेताओं ने कामना किया यह पर्व झारखंड राज्य सहित पूरे देश में सुख-समृद्धि, अमन-चैन और सामाजिक एकता का संदेश लेकर आये एवं सभी के जीवन में नई आशा का संचार करे। बधाई प्रेषित करने वालों में प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, सुबोध कांत सहाय, रोशन लाल रोशन लाल भाटिया, सतीश पॉल मुंजनी, विनय दीपू, डॉ राजेश गुप्ता छोटू, आलोक दुबे सहित अन्य कांग्रेसजन शामिल हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Share this story