आधी आबादी को कांग्रेस ने किया अपमानित, पूरे देश में गुस्सा : विधायक

WhatsApp Channel Join Now
आधी आबादी को कांग्रेस ने किया अपमानित, पूरे देश में गुस्सा : विधायक


लोहरदगा, 21 अप्रैल (हि.स.)।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व विधायक अमित कुमार मंडल ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलाें ने जिस प्रकार से भारत की आधी आबादी को अपमानित करने का कार्य किया है इसकी नाराजगी और गुस्सा पूरे देश में है। उन्हाेंने कहा कि इस अधिनियम के प्रस्ताव जब सदन में आया देश के कोने-कोने में महिलाओं में एक खुशी की लहर थी। भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को बहुत बड़ा सम्मान और अवसर देनेवाली थी, लेकिन कांग्रेस एवं उनके सहयोगी दलों ने कई तरह केे बहाने बनाते हुए इस अधिनियम का विरोध किया। मंडल मंगलवार को लोहरदगा स्थित नोवेल्टी होटल में प्रेस वार्ता में बोल रहे थे। अमित मंडल ने कहा कि कांग्रेस शुरू से महिला विरोधी रही है, लेकिन भाजपा की सरकार ने कई योजनाओं को महिलाओं के नाम किया और उनके लिए योजना बनाई। लेकिन विपक्ष की सोच देश के सामने आ गई। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के इसी रवैये के विरोध में 25 अप्रैल को रांची में आक्रोशपूर्ण पदयात्रा का आयोजन किया गया है जिसमें भारी संख्या में महिलाएं सड़क पर उतरेंगी।

विधायक ने कहा कि राज्य में केवल मंईयां योजना के नाम पर सरकार महिलाओं को मुंह बंद करने का कार्य कर रही है। वृद्धावस्था पेंशन सहित अन्य पेंशन की स्थिति बहुत ही खराब है। यहां जरूरतमंद लोगों को उनका अधिकार नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आये दिन राज्य में महिलाओं के दुष्कर्म जैसे घटनाएं हो रही हैंं। राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति चौपट हो गई है। मौके पर जिला अध्यक्ष अजय कुमार पंकज सहित अन्य लोगों की उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गोपी कृष्ण कुँवर

Share this story