नीट छात्रों के समर्थन में कांग्रेस का धरना

WhatsApp Channel Join Now
नीट छात्रों के समर्थन में कांग्रेस का धरना


देवघर, 23 जुलाई (हि.स.)। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर गुरुवार को देवघर जिला कांग्रेस कमेटी ने टॉवर चौक स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष नीट छात्रों पर कथित बर्बर कार्रवाई के विरोध में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार पर छात्रों की आवाज दबाने और लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का आरोप लगाया। कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिला उपायुक्त को सौंपा गया।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र दास ने कहा कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई कथित अनियमितताओं, प्रश्नपत्र लीक और परीक्षा प्रणाली में व्याप्त भ्रष्टाचार की उच्चस्तरीय, निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने संसद में शिक्षा व्यवस्था और छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर व्यापक चर्चा कराने तथा शांतिपूर्ण छात्र आंदोलनों के दौरान दर्ज सभी एफआईआर और राजनीतिक मामलों को वापस लेने की भी मांग की।

धरना-प्रदर्शन में अशोक राय, बृजभूषण राम, सुधीर कुमार देव, केदार दास, सदाशिव राणा, प्रियांशु कुमार, गणेश दास, सज्जाद अंसारी, मकसूद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Anup Kumar Roy

Share this story