कांग्रेस ने इंडी गठबंधन के सभी दलों से परिसीमन विधेयक का विरोध करने का किया आग्रह

WhatsApp Channel Join Now
कांग्रेस ने इंडी गठबंधन के सभी दलों से परिसीमन विधेयक का विरोध करने का किया आग्रह


रांची, 29 नवंबर (हि.स.)। झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के राजू ने इंडी गठबंधन के सभी घटक दलों से केंद्र सरकार की ओर से सोमवार को संसद में पेश होनेवाले परिसीमन विधायक का विरोध करने का आग्रह किया है।

कांग्रेस प्रभारी ने रविवार को पत्र लिखकर झामुमो से मौजूदा विधायक का विरोध करने की अपील की। कांग्रेस प्रभारी ने उम्मीद जताई है कि जनता के हित को देखते हुए इंडी गठबंधन के सभी दल परिसीमन विधायक का विरोध करेंगे। पत्र में उन्होंने कहा है कि झामुमो के लिए इस विधेयक का विरोध केवल राजनीतिक नजरिया से नहीं बल्कि झारखंड में आदिवासी सशक्तिकरण की रक्षा का प्रश्न है।

के राजू ने कहा है कि प्रस्तावित कानून में जहां झारखंड में सभी विधानसभा सीटों में 50 प्रतिशत वृद्धि की परिकल्पना की गई है। वहीं आदिवासी सीटों के समानुपातिक वृद्धि की परिकल्पना का अभाव दिखता है। झारखंड के शासन में आदिवासी सीटों के वर्तमान 28 को बढ़ाकर 42 करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि विधेयक के ढांचे के तहत निर्वाचन क्षेत्र का पुनर्गठन 1971 की जनगणना के आधार पर किया जाएगा, जिससे आदिवासी सिम केवल 32 तक ही सीमित रह जाएंगी जो प्रभावी रूप से उन आदिवासी समुदायों की आवाज और संवैधानिक अधिकारों को कमजोर करेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

785495 Articles

Share this story