कांग्रेस का बिकने का इतिहास, दूसरों पर उंगली उठाने से पहले झांके अपने गिरेबान में : माले

WhatsApp Channel Join Now
कांग्रेस का बिकने का इतिहास, दूसरों पर उंगली उठाने से पहले झांके अपने गिरेबान में : माले


रांची, 18 जून (हि.स.)। भाकपा (माले) के झारखंड राज्य सचिव मनोज भक्त ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में पार्टी के दोनों विधायक अरूप चटर्जी और चंद्रदेव महतो ने कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा के पक्ष में मतदान किया। मतदान प्रक्रिया के दौरान पार्टी की ओर से पोलित ब्यूरो सदस्य हलधर महतो और केंद्रीय कमिटी सदस्य गीता मंडल अधिकृत एजेंट के रूप में मौजूद थे और उन्होंने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने गुरुवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पार्टी की ओर से अधिकृत एजेंट हलधर महतो वहां मौजूद थे।

राज्य सचिव ने कहा कि पार्टी के विधायकों ने वोट देकर उन्हें दिखाया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के विधायकों ने कांग्रेस के उम्मीदवार प्रणव झा को ही वोट किया है।

मनोज भक्त ने कहा कि राज्यसभा चुनाव के परिणाम से साफ है कि कांग्रेस अपने विधायकों को संभालने में विफल रही है। कांग्रेस अपनी कमजोरियों को छिपाने के लिए अनर्गल प्रलाप कर रही है।

कांग्रेस का बिकने का इतिहास रहा है। दूसरों पर उंगली उठाने से पहले कांग्रेस को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए।

उन्होंने कहा कि भाकपा (माले) इंडिया गठबंधन की एक जिम्मेदार सहयोगी पार्टी है और उसने गठबंधन धर्म का पालन करते हुए कांग्रेस उम्मीदवार का समर्थन किया है। इसलिए निराधार आरोप लगाने के बजाय कांग्रेस नेतृत्व को अपने भीतर हुई टूट और क्रॉस वोटिंग के कारणों की गंभीर समीक्षा करनी चाहिए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Share this story