भाजपा की धमकियों से नहीं डरेगी कांग्रेस : राकेश

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा की धमकियों से नहीं डरेगी कांग्रेस : राकेश


रांची, 26 अक्टूबर (हि.स.)। कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने पहुंची भाजपा पर प्रदेश कांग्रेस ने कहा है कि पार्टी न तो धमकियों से डरती है और न ही दबाव की राजनीति के आगे झुकती है। प्रदेश की ओर से सोमवार को भाजपा के घेराव के दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय में एकत्रित हुए और पार्टी का झंडा लेकर सुभाष चौक के पास भाजपा कार्यकर्ताओं का विरोध किया।

मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि जो पार्टी विपक्ष के सवालों का जवाब देने के बजाय घेराव और टकराव की राजनीति करती है, उसे पहले अपने शीर्ष नेतृत्व की भाषा और आचरण का हिसाब देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि भाजपा को बताना चाहिए कि जब विपक्ष के खिलाफ ऐसी भाषा इस्तेमाल होती है, तब उसकी नैतिकता कहां सो जाती है और जब कांग्रेस उसी भाषा पर सवाल खड़े करती है, तो भाजपा को मिर्ची क्यों लगती है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

767378 Articles

Share this story