छात्रों के आंदोलन की समाप्ति पर कांग्रेस ने राहुल गांधी और हेमंत को दी बधाई

WhatsApp Channel Join Now
छात्रों के आंदोलन की समाप्ति पर कांग्रेस ने राहुल गांधी और हेमंत को दी बधाई


रांची, 19 अगस्त (हि.स.)। झारखंड में छात्रों के आंदोलन की समाप्ति की घोषणा का प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने स्वागत किया है। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि छात्रों की मांगों और उनकी भावनाओं को गंभीरता से लेते हुए संवाद एवं समाधान का रास्ता अपनाना लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि छात्रों के आंदोलन को समाप्त कराने में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लगातार समर्थन और मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन सरकार की सकारात्मक पहल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इसके लिए झारखंड के सभी छात्रों की ओर से राहुल गांधी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बधाई के पात्र हैं।

राकेश सिन्हा ने कहा कि राहुल गांधी ने हमेशा युवाओं और छात्रों की आवाज को मजबूती से उठाया है। उन्होंने यह स्पष्ट किया है कि भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता, निष्पक्षता और युवाओं के भविष्य की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। वहीं, राज्य सरकार ने छात्रों के साथ संवाद स्थापित कर उनकी चिंताओं का समाधान निकालने की दिशा में गंभीर पहल की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Share this story