लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस का निर्णायक संघर्ष होगा वोट रक्षा मार्च : कमलेश

WhatsApp Channel Join Now
लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस का निर्णायक संघर्ष होगा वोट रक्षा मार्च : कमलेश


रांची, 17 नवंबर (हि.स.)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में मंगलवार को रांची स्थित पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में अग्रणी संगठनों, मोर्चा, विभाग एवं प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों की बैठक हुई।

बैठक में पार्टी के देशव्यापी ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत 26 नवंबर 2026 को रांची में आयोजित होने वाले ‘वोट रक्षा मार्च’ की तैयारियों, रूपरेखा एवं आवश्यक दिशा-निर्देशों पर विस्तार से चर्चा की गई।

प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने सभी अग्रणी संगठनों, मोर्चा, विभाग के पदाधिकारियों को अभियान की सफलता के लिए पूरी सक्रियता और समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती और संविधान की रक्षा के लिए प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा बेहद जरूरी है। वोट केवल चुनाव जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि जनता की आवाज और लोकतांत्रिक अधिकारों की बुनियाद है। कांग्रेस पार्टी मतदाता सूची की पारदर्शिता, निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया और प्रत्येक योग्य नागरिक के मतदान के अधिकार की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। कमलेश ने कहा कि 26 नवंबर का वोट रक्षा मार्च लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अवसर होगा।

बैठक में सभी संगठन और विभागों को अपने-अपने स्तर पर कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने, आपसी समन्वय स्थापित करने एवं मार्च को सफल बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक में सोमनाथ मुंडा, कुमार राजा, दयामणि बरला, शांतनु मिश्रा, रियाज अहमद, अजहर पप्पू, मंजूर अंसारी, आदित्य विक्रम जायसवाल, निशांत जायसवाल सहित अन्य उपस्थित थे

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

778866 Articles

Share this story