सिपाही अभिषेक भट्ट के आकस्मिक निधन पर पुलिस लाइन में शोक सभा

WhatsApp Channel Join Now
सिपाही अभिषेक भट्ट के आकस्मिक निधन पर पुलिस लाइन में शोक सभा


सिपाही अभिषेक भट्ट के आकस्मिक निधन पर पुलिस लाइन में शोक सभा


रामगढ़, 09 जुलाई (हि.स.)। जिला पुलिस बल में कार्यरत सिपाही अभिषेक भट्ट का आकस्मिक निधन हो गया। गुरुवार को पुलिस लाइन में आयोजित शोक सभा में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। रामगढ़ शहर के साहू कॉलोनी निवासी अभिषेक भट्ट की आकस्मिक मृत्यु बुधवार की रात्रि में हो गई। मुक्ति धाम गांधी घाट में पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार हुआ। पुलिस लाइन के सार्जेंट सन्नी कच्छप के नेतृत्व में पुलिस जवानों द्वारा शोक सलामी दी गई।

अभिषेक कुमार भट्ट एक पुलिसकर्मी होने के साथ एक सामाजिक कार्यकर्ता भी थे। इसलिए उनकी शोक सभा में बहुत से सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित हुए। सभी ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से पुलिस एसोसीएशन के अध्यक्ष करण यादव, नीरज कुमार भट्ट, महामंत्री लवकुश मेहता, कोषाध्यक्ष दिनेश सुमन, रविशंकर राय, नीरज कुमार मंडल, राजेश कुमार राय, पवन कुमार, चंदन कुमार सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story