स्कूल से चोरी का सामान बरामद, दाे आरोपित गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
स्कूल से चोरी का सामान बरामद, दाे आरोपित गिरफ्तार


देवघर, 14 जून (हि.स.)। सारठ थाना पुलिस ने मध्य विद्यालय करमा से चोरी हुए कंप्यूटर एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामानों की बरामदगी करते हुए तीन आरोपिताें को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मामले में एक विधि-विरुद्ध बालक को भी पकड़ा गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सारठ थाना (कांड संख्या 66/2026) के तहत मध्य विद्यालय करमा के प्रधानाध्यापक की ओर से विद्यालय से कंप्यूटर एवं उससे संबंधित सामान चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी।

पुलिस अधीक्षक देवघर के निर्देश पर सारठ थाना प्रभारी दीपक कुमार साह के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। तकनीकी साक्ष्यों एवं गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन दिनों के भीतर मामले का उद्भेदन कर लिया। पुलिस ने करमा गांव निवासी शशिकांत सिंह के घर एवं उनकी निशानदेही पर विभिन्न स्थानों से चोरी गए सामान बरामद किए। बरामद सामानों में दो सीपीयू, एक यूपीएस, एक प्रिंटर, एक हार्ड डिस्क, तीन बैटरियां, तीन मॉनिटर, केबल, की-बोर्ड, दो माउस, एक बैटरी चार्जर, एक आईकॉन कैमरा, चार पेन ड्राइव, तीन मोबाइल फोन तथा दो मोटरसाइकिल शामिल हैं।

पुलिस ने मामले में दाे आरोपिताें को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपिताें में करमा निवासी 19 वर्षीय शशिकांत सिंह, गजियाडीह निवासी 22 वर्षीय मनीष कुमार राणा शामिल है।

वहीं मामले में एक नाबालिग काे निरुद्ध किया गया है। सारठ थाना पुलिस ने बताया कि आरोपिताें के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई को चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Anup Kumar Roy

Share this story