जल जीवन मिशन की योजनाएं समय पर करें पूरा : अबु इमरान

WhatsApp Channel Join Now
जल जीवन मिशन की योजनाएं समय पर करें पूरा : अबु इमरान


देवघर, 24 सितंबर (हि.स.)।

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव अबु इमरान ने गुरूवार को समाहरणालय में संताल परगना के छह जिलों में जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा की।

इस दौरान सचिव ने देवघर, दुमका, गोड्डा, साहेबगंज, जामताड़ा और पाकुड़ में संचालित योजनाओं की जिलावार समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय से समस्याओं का त्वरित समाधान करने और लंबित कार्य तय समय सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया।

सचिव ने आगामी दो अक्टूबर 2026 को जल अर्पण दिवस के रूप में मनाने और पूर्ण हो चुकी पेयजल योजनाओं का हर घर जल सर्टिफिकेशन प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने को कहा। उन्होंने जलापूर्ति के दौरान पानी की गुणवत्ता की नियमित जांच पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। योजनाओं में शिथिलता या लापरवाही बरतने वाले एजेंसी और संवेदकों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।

जल स्रोतों की सुरक्षा के लिए इंटेकवेल के आसपास खनन और बालू उठाव पर पूर्ण रोक लगाने का निर्देश दिया गया। लंबित एनओसी, एसएनएस स्पार्श ऑन बॉर्डिंग सुजल आईडी क्रि एशन तथा अन्य मामलों के शीघ्र निष्पादन पर भी जोर दिया गया। निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए कंज्यूजमर आईडी बनाने और बिजली विभाग से समन्वय का निर्देश दिया गया।

वहीं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत 5-स्टाेर ओडीएफ प्लहस गांवों की संख्या बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाने और पीएम-जनमन, सांसद आदर्श ग्राम योजना और आकांक्षी क्षेत्रों के गांवों को प्राथमिकता देने को कहा गया। एकल-उपयोग प्लास्टिक के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने और ग्रामसभाओं में प्रस्ताव पारित कराने का निर्देश भी दिया गया।

बैठक में डीसी सौरभ कुमार भुवानिया, डीडीसी देवघर, दुमका, गोड्डा, साहेबगंज, जामताड़ा के साथ पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के वरीय अधिकारी पदाधिकारी, अधीक्षण अभियंता, संबंधित जिलों के कार्यपालक अभियंता सहित अन्य मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story