होटवासी में चार मंदिरों के संचालन के लिए समिति गठित

WhatsApp Channel Join Now
होटवासी में चार मंदिरों के संचालन के लिए समिति गठित


रांची, 22 फ़रवरी (हि.स.)। धुर्वा के होटवासी में नवनिर्मित चार मंदिरों के रख-रखाव और धार्मिक कार्यों को सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करने के उद्देश्य से रविवार को एक संचालन समिति का गठन किया गया।

इसके अलावे नवगठित समिति की हुई पहली बैठक में मंदिर परिसर में आगामी होली पर्व धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। होटवासी में रविवार को मुहल्लावासियों के बीच हुई बैठक में सर्वसम्मति से इस संचालन समिति का मुख्य संरक्षक राजदेव साहू, सुशील कुमार देव और कपिलदेव सिंह को बनाया गया है।

वहीं समिति के अध्यक्ष जय मंगल प्रसाद बनाए गए। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर रविंद्र कुमार सहाय, प्रेमशंकर प्रेमी, सचिव पद पर सुनील कुमार सिंह, उप सचिव पद पर ललन कुमार सिंह और मृत्युंजय कुमार, कोषाध्यक्ष पद पर सुधीर कुमार, भूषण प्रसाद और ललन कुमार शर्मा, संरक्षक पद पर शिव सागर साहू, राजेश सिंह और अंकेक्षक के पद पर अधिवक्ता प्रदीप कुमार देवमणि का मनोनयन किया गया है। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मुहल्ले के मनीष कुमार, रूपेश कुमार, शशि भूषण स्वांसी, सत्येंद्र कुमार, मुकेश कुमार सहित अन्य शामिल किये गये हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story