सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध : डीसी

WhatsApp Channel Join Now
सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध : डीसी


रामगढ़, 12 जून (हि.स.)। डीसी ऋतुराज ने शुक्रवार को जनता दरबार लगाया। इस दौरान उन्होंने जिले के विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों और ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे 16 आम लाेगाें की समस्याओं काे डीसी ने गंभीरता से सुना। डीसी ने सभी आवेदनों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही मामलों के निष्पादन के लिए समयबद्ध कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान और अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

जनता दरबार में मुख्य रूप से सामाजिक सुरक्षा और पेंशन योजनाओं से संबंधित समस्याएं, अबुआ आवास योजना एवं अबुआ आवास योजना से जुड़ी शिकायतें, भूमि विवाद, दाखिल-खारिज दखल दिहानी के मामले, राशन कार्ड में नाम जोड़ने, सड़क निर्माण सहित अन्य जन समस्याएं सामने आईं। प्रप्त आवेदनों पर कार्रवाई करते हुए डीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी मामलों की निष्पक्ष जांच कर निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story