कोयला श्रमिकों की समस्याओं के लिए यूनियन निभाए भूमिका : विनोद

WhatsApp Channel Join Now
कोयला श्रमिकों की समस्याओं के लिए यूनियन निभाए भूमिका : विनोद


रांची, 19 मई (हि.स.)। झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन की बीसीसीएल और ईसीएल इकाइयों की संयुक्त बैठक मंगलवार को रांची में आयोजित हुई। बैठक में संगठनात्मक समीक्षा, कोलियरी मजदूरों की समस्याओं और बीसीसीएल और ईसीएल प्रबंधन और मजदूरों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने को लेकर चर्चा की गई।

इस अवसर पर यूनियन के केंद्रीय समिति के उपाध्यक्ष विनोद पांडेय ने कहा कि मजदूर हितों की रक्षा और कोयला क्षेत्रों में श्रमिकों की आवाज को मजबूत करने के लिए यूनियन लगातार सक्रिय भूमिका निभाती रहेगी। उन्होंने यूनियन से आगे और बेहतर और सक्रिय भूमिका निभाने को कहा। पांडेय ने कहा कि बैठक में निर्णय लिया गया कि कोलियरी क्षेत्रों में यूनियन के सदस्यता अभियान को और तेज किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक मजदूरों को संगठन से जोड़ा जा सके। मजदूरों की समस्याओं के समाधान, श्रमिक अधिकारों की रक्षा और कार्यस्थल पर बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए संगठन को मजबूत करना जरूरी है।

बैठक में यूनियन के केंद्रीय समिति के उपाध्यक्ष विनोद कुमार पांडेय, केंद्रीय महासचिव फागू बेसरा, केंद्रीय सचिव जय नारायण महतो, बीसीसीएल के जोनल अध्यक्ष उमाशंकर चौहान, संगठन सचिव रामु मंडल, सपन बनर्जी तथा ईसीएल के अध्यक्ष परीक्षित, सचिव लखी सोरेन सहित अन्य मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story