मुख्यमत्री ने स्थापना दिवस पर झारखंड को 9097 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात, 823 योजनाओं का किया शिलान्यास
रांची, 28 नवंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह-2026 के अवसर पर राज्य में विकास योजनाओं को नई गति देने के लिए 9097.59 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात दी। समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने रिमोट दबाकर 17 विभागों की कुल 823 योजनाओं का शिलान्यास किया ।
इन योजनाओं की कुल लागत 5941.86 करोड़ रुपये है। वहीं, 820 योजनाओं का उद्घाटन भी किया गया, जिन पर 3155.73 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इस तरह शिलान्यास और उद्घाटन को मिलाकर कुल 1643 योजनाएं शामिल हैं।
शिलान्यास की योजनाओं की संख्या के लिहाज से अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग सबसे आगे है। इस विभाग की 354 योजनाओं का शिलान्यास किया गया है। वहीं, लागत राशि के मामले में पथ निर्माण विभाग सबसे आगे है। विभाग की 62 योजनाओं पर 3034.88 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। ग्रामीण कार्य विभाग की 148 योजनाओं पर 695.12 करोड़ रुपये और शहरी विकास एवं आवास विभाग की 24 योजनाओं पर 730.53 करोड़ रुपये खर्च होंगे। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की छह योजनाओं के लिए 223.70 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं। उद्योग विभाग की 16 योजनाओं पर 213.99 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
शिलान्यास की गई योजनाओं में पथ निर्माण विभाग की हिस्सेदारी सबसे अधिक है. विभाग की 62 योजनाओं पर 3034.88 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। ग्रामीण कार्य विभाग की 148 योजनाओं के लिए 695.12 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं। इन योजनाओं में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना और पीएम-जनमन से जुड़ी परियोजनाएं भी शामिल हैं। शहरी विकास एवं आवास विभाग की 24 योजनाओं पर 730.53 करोड़ रुपये खर्च होंगे। जल संसाधन विभाग की 22 योजनाओं के लिए 143.04 करोड़ रुपये और लघु सिंचाई विभाग की 51 योजनाओं के लिए 45.88 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं।
शिक्षा के क्षेत्र में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की छह योजनाओं पर 223.70 करोड़ रुपये खर्च होंगे। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की 17 योजनाओं के लिए 120.32 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं। उद्योग विभाग की 16 योजनाओं पर 213.99 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की 354 योजनाओं का शिलान्यास किया गया है। इनकी कुल लागत 383.15 करोड़ रुपये है। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की 49 योजनाओं पर 143.10 करोड़ रुपये खर्च होंगे। कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की सात योजनाओं के लिए 119.64 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं।
स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग की 41 योजनाओं पर 23.30 करोड़ रुपये खर्च होंगे। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की 12 योजनाओं के लिए 8.13 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं। ऊर्जा विभाग की चार योजनाओं पर 14.99 करोड़ रुपये, भवन निर्माण विभाग की दो योजनाओं पर 12.35 करोड़ रुपये और श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की दो योजनाओं पर 14.75 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग की छह योजनाओं पर 14.99 करोड़ रुपये की लागत आएगी। स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर घोषित इन परियोजनाओं से सड़क, शहरी आधारभूत संरचना, शिक्षा, ग्रामीण विकास और सामाजिक कल्याण सहित कई क्षेत्रों में काम आगे बढ़ाने की योजना है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

