मां रूपी सोरेन के श्राद्ध कर्म के सातवें दिन मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने निभाईं पारंपरिक रस्में

WhatsApp Channel Join Now
मां रूपी सोरेन के श्राद्ध कर्म के सातवें दिन मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने निभाईं पारंपरिक रस्में

मां रूपी सोरेन के श्राद्ध कर्म के सातवें दिन मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने निभाईं पारंपरिक रस्में

रामगढ़, 14 अक्टूबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बुधवार को अपने पैतृक गांव नेमरा (रामगढ़) में दिवंगत मां रूपी सोरेन के श्राद्ध कर्म के सातवें दिन पारंपरिक रीति-रिवाजों का श्रद्धापूर्वक निर्वहन किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने मां की आत्मा की शांति के लिए परंपरा के अनुसार दातून, पानी और भोजन परोसने की रस्म पूरी की। इस अवसर पर परिवार के सदस्य और ग्रामीण उपस्थित रहे।

भावुक माहौल में परिजनों और ग्रामीणों ने दिवंगत रूपी सोरेन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें नमन किया।

---------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760503 Articles

Share this story