मुख्यमंत्री ने अपनी मां की स्मृति में पारंपरिक रीति-रिवाजों का किया निर्वहन
Oct 11, 2026, 12:20 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
रामगढ़,11 अक्टूबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन रविवार को पैतृक गांव नेमरा में अपनी दिवंगत माता रूपी सोरेन की स्मृति में पूरी श्रद्धा और सादगी पूर्वक सामाजिक एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों का निर्वहन किया।
मुख्यमंत्री ने परंपरा के अनुरूप अपनी माता की आत्मा की शांति के लिए दातून, पानी एवं भोजन परोसने की रस्म पूरी की तथा नम आंखों से माता को स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री के साथ उनके परिवार के सदस्य, सगे-संबंधी और नेमरा के ग्रामीण मौजूद रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

