मुख्यमंत्री ने बोकारो में दिवंगत शांति सिंह को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
बोकारो, 19 नवंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन गुरुवार को बोकारो के सेक्टर-3 (ए) स्थित क्वार्टर नंबर-30 पहुंचे, जहां उन्होंने राकेश कुमार सिंह (लड्डू) की दिवंगत माता शांति सिंह के ब्रह्मभोज संस्कार कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत शांति सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा की शांति और उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की। साथ ही, उन्होंने राकेश कुमार सिंह एवं उनके शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं और इस कठिन समय में उन्हें धैर्य व संबल प्रदान करने की कामना की।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

