मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रिसालदार बाबा के 219वें उर्स में की चादरपोशी, अमन-चैन की मांगी दुआ

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रिसालदार बाबा के 219वें उर्स में की चादरपोशी, अमन-चैन की मांगी दुआ

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रिसालदार बाबा के 219वें उर्स में की चादरपोशी, अमन-चैन की मांगी दुआ

रांची, 30 अगस्त (हि.स.)। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को रांची के डोरंडा स्थित हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा की मजार पर आयोजित 219वें उर्स में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने परंपरा के अनुसार मजार पर चादरपोशी कर राज्य की सुख-समृद्धि, अमन-चैन, प्रगति और खुशहाली के लिए दुआ मांगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा की शिक्षाएं प्रेम, भाईचारे, इंसानियत और आपसी सौहार्द का संदेश देती हैं। उन्होंने कहा कि उर्स के पवित्र अवसर पर वह राज्यवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हैं।

हेमंत सोरेन ने राज्य में आपसी भाईचारा, सामाजिक सद्भाव और एकजुटता की भावना को और मजबूत करने की दुआ की। उन्होंने उर्स में शामिल सभी अकीदतमंदों और राज्यवासियों को उर्स की शुभकामनाएं दीं।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story