मुख्यमंत्री ने दिवंगत पार्वती देवी को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री ने दिवंगत पार्वती देवी को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि


मुख्यमंत्री ने दिवंगत पार्वती देवी को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि


रांची, 17 सितंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन गुरुवार को रांची के अशोक नगर, रोड नम्बर-6, स्थित रोशन कुमार 'अंशु' के आवास पहुंचे। मुख्यमंत्री अंशु की दिवंगत माता पार्वती देवी के ब्रह्मभोज संस्कार कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री ने दिवंगत पार्वती देवी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने चरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिजनों को इस असीम दु:ख को सहन करने की शक्ति देने प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने रोशन कुमार 'अंशु' एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट करते हुए उनका ढाढ़स बंधाया। इस दौरान कई अन्य लोग भी मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story