मुख्यमंत्री ने अस्पताल में की वित्त मंत्री से मुलाकात
Apr 28, 2026, 22:16 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
रांची, 28 अप्रैल (हि.स.)। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को रांची के सेंटेविटा अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने इलाजरत राज्य के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मंत्री के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
बताया गया कि यह मुलाकात शिष्टाचार के तहत की गई, जिसमें मुख्यमंत्री ने उनके बेहतर इलाज और जल्द रिकवरी की उम्मीद जताई। उन्होंने डॉक्टरों से भी मंत्री के स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में जानकारी ली और आवश्यक देखभाल सुनिश्चित करने को कहा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

