सिख समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को प्रकाश पर्व में शामिल होने का दिया आमंत्रण

WhatsApp Channel Join Now
सिख समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को प्रकाश पर्व में शामिल होने का दिया आमंत्रण


-24 नवंबर को रांची के पीपी कंपाउंड स्थित श्री गुरुनानक स्कूल में होगा प्रकाश पर्व का आयोजन

रांची, 21 नवंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शनिवार को रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में सिख समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को श्री गुरुनानक देव जी की जयंती के अवसर पर आयोजित प्रकाश पर्व कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

प्रकाश पर्व का आयोजन 24 नवंबर 2026 को रांची के पीपी कंपाउंड स्थित श्री गुरुनानक स्कूल में किया जाएगा।

मुख्यमंत्री से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू, गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के सचिव गगनदीप सेठी, गुरु गोविंद सिंह स्कूल के सचिव रंजीत सिंह हैप्पी, पार्षद परमजीत सिंह टिंकू, झारखंड सिख फेडरेशन के अध्यक्ष अमरजीत सिंह, गुरुनानक अस्पताल के सदस्य राजदीप सिंह ऋषि, प्रोफेसर हरविन्द्र वीर सिंह, जसपाल सिंह पंधेर, सरदार ध्यान सिंह और हरजीत साह सिंकी उपस्थित थे। ----------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781028 Articles

Share this story