लुगू बुरु राजकीय महोत्सव में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आमंत्रण

WhatsApp Channel Join Now
लुगू बुरु राजकीय महोत्सव में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आमंत्रण


-22 से 24 नवंबर तक ललपनिया में होगा तीन दिवसीय महोत्सव, उपायुक्त ने तैयारियों की दी जानकारी

रांची, 21 नवंबर (हि.स.)। बोकारो जिले के ललपनिया में 22 से 24 नवंबर तक आयोजित होने वाले लुगू बुरु घांटाबाड़ी धोरोमगढ़ राजकीय महोत्सव-2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं। महोत्सव में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आयोजन समिति के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को उनसे मुलाकात कर औपचारिक निमंत्रण सौंपा।

कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई इस मुलाकात के दौरान बोकारो के उपायुक्त अजय नाथ झा और पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना भी मौजूद रहे। उपायुक्त ने मुख्यमंत्री को महोत्सव की तैयारियों, कार्यक्रम की रूपरेखा और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने आयोजन समिति को महोत्सव के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं और अपनी मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।

प्रतिनिधिमंडल में अंतरराष्ट्रीय संताल सरना धर्म महासम्मेलन आयोजन समिति के अध्यक्ष बबुली सोरेन और सदस्य लुदू मांझी शामिल थे।---------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781163 Articles

Share this story