प्रतियोगिता में विजेता चुने जाने पर मुख्यमंत्री ने छात्रा को किया सम्मानित

WhatsApp Channel Join Now
प्रतियोगिता में विजेता चुने जाने पर मुख्यमंत्री ने छात्रा को किया सम्मानित


रांची,29 अप्रैल (हि.स.)। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड मंत्रालय में जमशेदपुर विमेंस यूनिवर्सिटी की छात्रा कुमारी आराध्या राय को झारखंड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार परिषद ( जेसीएसटीआई ) के लोगो (प्रतीक चिन्ह)डिजाइन प्रतियोगिता में विजेता चुने जाने पर सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने कुमारी आराध्या राय की ओर से तैयार किए गए प्रतीक चिन्ह की सराहना करते हुए कहा कि यह डिजाइन राज्य के विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार के दृष्टिकोण को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित करता है।

उल्लेखनीय है कि कुमारी आराध्या राय ने अपने नये और आकर्षक डिजाइन के माध्यम से जेसीएसटीआई के लिए नया प्रतीक चिन्ह तैयार किया है, जिसे प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ चुना गया है। इस अवसर पर मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू एवं विधायक विकास मुंडा उपस्थित थेे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story