मुख्यमंत्री ने झारखंड में निवेश बढ़ाने पर सिंगापुर के उच्चायुक्त से की वार्ता

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री ने झारखंड में निवेश बढ़ाने पर सिंगापुर के उच्चायुक्त से की वार्ता


रांची, 09 जुलाई (हि.स.)। नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन-2026 के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भारत में सिंगापुर के उच्चायुक्त साइमन वोंग वाई कुएन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने झारखंड में निवेश, वैश्विक साझेदारी और औद्योगिक विकास की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की।

बैठक में राज्य में निवेश के अनुकूल माहौल, उभरते औद्योगिक क्षेत्रों, डिजिटल अर्थव्यवस्था, अवसंरचना विकास और भविष्य की निवेश संभावनाओं पर विचार-विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री ने झारखंड की प्राकृतिक संपदा, कुशल मानव संसाधन और उद्योगों के लिए उपलब्ध अवसरों की जानकारी देते हुए सिंगापुर की कंपनियों को राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित किया।

दोनों पक्षों के बीच आर्थिक सहयोग को मजबूत करने और नई तकनीकों के आदान-प्रदान और दीर्घकालिक वैश्विक साझेदारी को बढ़ावा देने पर भी सहमति बनी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story