मुख्यमंत्री ने राज्यसभा चुनाव में एकजुट होकर चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाने का किया आह्वान

WhatsApp Channel Join Now

रांची, 07 जून (हि.स.)। रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में रविवार को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में राज्यसभा चुनाव-2026 के मद्देनजर सत्तारूढ़ दल के मंत्री और विधायक की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सत्ताधारी दल के सभी मंत्री और विधायक उपस्थित थे। इस दौरान राज्यसभा चुनाव से संबंधित रणनीति एवं विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में सत्तारूढ़ दल के दोनों राज्यसभा उम्मीदवार भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सभी जनप्रतिनिधियों से एकजुट होकर चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

बैठक में संगठनात्मक समन्वय को मजबूत करने और राज्यसभा चुनाव में सत्तारूढ़ दल के प्रत्याशियों की विजय सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story