मुख्यमंत्री ने सरहुल और ईद की दी बधाई

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री ने सरहुल और ईद की दी बधाई


रांची, 21 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रकृति पर्व सरहुल और ईद की सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है।

सोरेन ने शनिवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि सरहुल केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति, पर्यावरण और मानव जीवन के बीच गहरे संबंध का प्रतीक है। यह पर्व हमें सिखाता है कि जल, जंगल और जमीन के साथ संतुलन बनाकर ही समृद्ध और सतत भविष्य की ओर बढ़ा जा सकता है।

उन्होंने कहा है कि सरहुल का यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए, यही कामना करता हूं।

वहीं, मुख्यमंत्री ने ईद-उल-फितर पर सभी को दिली मुबारकबाद दी है।

उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि यह त्योहार प्रेम, भाईचारे, दया और आपसी सद्भाव का संदेश देता है। रमज़ान के महीने में किए गए संयम, सेवा और इबादत हमें समाज में करुणा और एकता को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं। आप सभी खुशहाल रहें, यही दुआ करता हूं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story