मुख्यमंत्री ने अनुसेवक के सेवानिवृत्ति पर दी शुभकामनाएं

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री ने अनुसेवक के सेवानिवृत्ति पर दी शुभकामनाएं


रांची, 30 सितंबर (हि .स.)। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में पदस्थापित अनुसेवक अंगद महतो के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें भावभीनी विदाई दी और उनके उज्जवल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने अनुसेवक को शॉल ओढ़ाकर, स्मृति चिन्ह एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया।

मौके पर अंगद महतो ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के सरल और संवेदनशील स्वभाव के कारण सेवाकाल के दौरान हमेशा एक सुगम और आत्मीय माहौल मिला, जिसे वे जीवन भर याद रखेंगे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे, जिन्होंने अंगद महतो को उनके सुखद भविष्य के लिए बधाई दी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story