मुख्यमंत्री ने मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी सहित चार की मौत पर जताया दुख

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री ने मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी सहित चार की मौत पर जताया दुख


मुख्यमंत्री ने मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी सहित चार की मौत पर जताया दुख


रांची, 24 सितंबर (हि.स.)। जमशेदपुर में हुए सड़क हादसे में झारखंड की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह सहित चार लोगों की मौत की खबर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने इस हादसे को बेहद दुखद बताते हुए मृतक परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि ‘जमशेदपुर में एनएच हाईवे पर हुए सड़क हादसे में राज्य सरकार में साथी मंत्री एवं बहन दीपिका पांडेय सिंह की बेटी एवं अन्य लोगों के निधन की बेहद दुखद और हृदयविदारक खबर से मन अत्यंत व्यथित है। अपनी संतान को खोने का दुःख किसी भी माता-पिता और परिवार के लिए शब्दों से परे और असहनीय होता है। इस अत्यंत कठिन घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं बहन दीपिका जी एवं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। इस अपूरणीय क्षति के लिए शब्द नहीं हैं। मरांग बुरु दिवंगत लोगों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story