मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन पत्नी कल्पना के साथ सांसद ढुल्लू महतो की बेटी के विवाह समारोह में हुए शामिल

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन पत्नी कल्पना के साथ सांसद ढुल्लू महतो की बेटी के विवाह समारोह में हुए शामिल


-नवदंपती को दिया आशीर्वाद, सुखद एवं खुशहाल दांपत्य जीवन की कामना

धनबाद, 24 नवंबर (हि.स.)। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन मंगलवार को अपनी धर्मपत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन के साथ धनबाद जिले के चिटाही पहुंचे। यहां उन्होंने सांसद ढुल्लू महतो की पुत्री साक्षी के विवाह समारोह में शिरकत की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री एवं विधायक कल्पना सोरेन ने नवदंपती को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद, समृद्ध और खुशहाल दांपत्य जीवन की मंगलकामना की। साथ ही वर-वधू को विवाह की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने सांसद ढुल्लू महतो और उनके परिवार के अन्य सदस्यों एवं सगे-संबंधियों से आत्मीय मुलाकात की। उन्होंने इस पारिवारिक उत्सव में शामिल होकर प्रसन्नता व्यक्त की और पूरे परिवार को इस मांगलिक अवसर की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।-----------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

782652 Articles

Share this story