चतरा में विवाह समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री , नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों से की मुलाकात

WhatsApp Channel Join Now
चतरा में विवाह समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री , नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों से की मुलाकात


रांची, 28 फरवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को चतरा में आयोजित वर-वधू आशीर्वाद समारोह में शामिल हुए। यह समारोह झारखंड विधानसभा के सदस्य जनार्दन पासवान के पुत्र कुमार विवेक रंजन के विवाह के अवसर पर आयोजित किया गया था। मुख्यमंत्री ने नवदंपती को सुखद और खुशहाल दांपत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर जनार्दन पासवान, उनके पारिवारिक सदस्य और सगे-संबंधी उपस्थित थे।

वहीं इसके पूर्व कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से गिरिडीह नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर प्रमिला मेहरा ने शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उन्हें बधाई दी। इस मौके पर मंत्री सुदिव्य कुमार भी मौजूद थेे।

इसके अलावा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से बुंडू नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष जितेंद्र उरांव ने भी शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मंत्री विधायक विकास कुमार मुंडा उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story