सीएम हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना के साथ पहुंचे लातेहार, विधायक के पुत्र के विवाह में दिया आशीर्वाद

WhatsApp Channel Join Now
सीएम हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना के साथ पहुंचे लातेहार, विधायक के पुत्र के विवाह में दिया आशीर्वाद


रांची, 25 नवंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नी-सह-विधायक कल्पना सोरेन के साथ बुधवार को लातेहार जिले के बरवाडीह स्थित मंगरा गांव पहुंचे। मुख्यमंत्री यहां मनिका विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामचन्द्र सिंह के पुत्र विजय बहादुर सिंह के शुभ विवाह समारोह में शामिल हुए। इस मांगलिक कार्यक्रम के अवसर पर मुख्यमंत्री एवं विधायक ने विजय बहादुर एवं कुमारी महिमा (नवदंपती वर-वधू) को स्नेह एवं आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके नवजीवन की सुखद शुरूआत की मंगलकामना की। साथ ही नवदंपती के जीवन में सुख, समृद्धि, प्रेम, सद्भाव और खुशहाली सदैव बनी रहे, इसकी कामना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री ने विधायक तथा उनके परिवार के अन्य सदस्यों एवं सगे-संबंधियों से आत्मीय मुलाकात कर खुशी जाहिर की और परिवारजनों को भी इस मांगलिक कार्य के लिए शुभकामनाएं दी। वहीं स्थानीय आम नागरिकों का अभिवादन किया। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को मंगरा गांव पहुंचने पर हैलिपैड पर स्थानीय प्रशासन क ओर से गार्ड ऑफ ऑनर किया गया तथा स्वागत किया गया। मौके पर प्रमण्डलीय आयुक्त कुमूद सहाय, पलामू क्षेत्र के डीआईजी किशोर कौशल, लातेहार उपायुक्त संदीप कुमार एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव आदि पदाधिकारी, स्थानीय जन प्रतिनिधि एवं आम नागरिक उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

783279 Articles

Share this story