विधायक नवीन जायसवाल की बेटी के विवाह उपरांत समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री,नवदंपति को दिया आशीर्वाद

WhatsApp Channel Join Now
विधायक नवीन जायसवाल की बेटी के विवाह उपरांत समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री,नवदंपति को दिया आशीर्वाद


रांची, 18 मार्च (हि.स.)। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और उनकी धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन बुधवार को रांची के कटहल मोड़ स्थित दीपाटोली में हटिया से विधायक नवीन जायसवाल के आवास पहुंचे।

मुख्यमंत्री वहां विधायक नवीन जायसवाल की पुत्री माही जायसवाल के विवाह के बाद आयोजित आशीर्वाद समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की और हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर कल्पना सोरेन ने भी नवदंपति को मंगलकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विधायक नवीन जायसवाल और उनके परिवारजनों से मुलाकात कर खुशी व्यक्त की और पारिवारिक माहौल में कुछ समय बिताया।-------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story