इनर व्हील क्लब ने हर्षोल्लास के साथ मनाया दीपोत्सव

WhatsApp Channel Join Now
इनर व्हील क्लब ने हर्षोल्लास के साथ मनाया दीपोत्सव


इनर व्हील क्लब ने हर्षोल्लास के साथ मनाया दीपोत्सव


रामगढ़, 04 नवंबर (हि.स.)।

इनर व्हील क्लब ऑफ रामगढ़ की ओर से बुधवार को भव्य दीवाली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्लब की सदस्यों ने पारंपरिक भारतीय परिधानों में शामिल होकर दीपावली उत्सव की रौनक बढ़ाई। समारोह का उद्देश्य आपसी प्रेम, भाईचारा और सामाजिक एकता को मजबूत करना रहा।

कार्यक्रम में क्लब की सदस्यों ने मिलकर दीप और मोमबत्तियां जलाकर सुख, समृद्धि एवं सकारात्मकता का संदेश दिया। इसके बाद विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

समारोह में स्वादिष्ट व्यंजनों और पारंपरिक खान-पान का भी सभी ने आनंद लिया। वहीं, फुलझड़ियों और आतिशबाजी के बीच दीपावली का जश्न मनाया गया। सदस्यों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए खुशियां साझा कीं।

इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष श्वेता जैन ने कहा कि दीपावली केवल रोशनी का पर्व नहीं, बल्कि आपसी रिश्तों को मजबूत करने और समाज में एकजुटता का संदेश देने का त्योहार है। क्लब सामाजिक सेवा के साथ-साथ सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

समारोह में शर्मिष्ठा दत्ता, बलजीत कौर, रंजू अग्रवाल, मनवीर कौर, मीरा बगरिया, अनुराधा श्रॉफ, मधु बरेलिया, नमिता जैन, बलविंदर कौर, नम्रता जैन, अल्पना तिवारी, जस्मीत कौर, परमजीत कौर सहित अन्य सदस्य उपस्थित थीं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

772373 Articles

Share this story