पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता का समापन समारोह 26 को, मुख्यमंत्री हेमंत होंगे शामिल

WhatsApp Channel Join Now
पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता का समापन समारोह 26 को, मुख्यमंत्री हेमंत होंगे शामिल


रांची, 23 अक्टूबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 26 अक्टूबर को 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल होंगे। यह समारोह रांची के खेलगांव स्थित बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में चल रहा है।

शुक्रवार को जैप की एडीजी प्रिया दुबे ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार मुलाकात की। यह मुलाकात कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया।

मुख्यमंत्री ने आमंत्रण के लिए आभार जताया। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं भी दीं। इस मुलाकात के दौरान जैप के आईजी सुनील भास्कर और डीआईजी कार्तिक एस भी मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765731 Articles

Share this story