निगम के 53 वार्डों में प्रत्याशियों को समर्थन देगा फोरम : निराला

WhatsApp Channel Join Now
निगम के 53 वार्डों में प्रत्याशियों को समर्थन देगा फोरम : निराला


रांची, 12 जनवरी (हि.स.)। सिटीजन फोरम की ओर से रांची के वार्ड-9 अंतर्गत बारियातू हाउसिंग कॉलोनी स्थित मैत्री रोड में सोमवार को जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। बैठक की अध्यक्षता फोरम के अध्यक्ष दीपेश निराला ने की और संयोजकता उषा चौधरी ने निभाई। इस अवसर पर दीपेश निराला ने कहा कि रांची सिटीजन फोरम आगामी नगर निगम चुनाव में 53 वार्डों में प्रत्याशियों को समर्थन देगा। जनसंवाद के दौरान स्थानीय लोगों ने वार्ड की प्रमुख समस्याओं से फोरम को अवगत कराया। इसमें ड्रेनेज और सीवरेज की समुचित व्यवस्था नहीं होने से बरसात में जलजमाव, नाली का पानी घरों में घुसना, कूड़ा-कचरा का नियमित उठाव नहीं होना, पेयजल संकट शामिल है।

बैठक में फोरम के पदाधिकारी और कई स्थानीय नागरिक मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story