सीआईडी ने जेपीएससी के पूर्व चेयरमैन एल ख्यांगते को भेजा नोटिस, 28 को बुलाया पूछताछ के लिए

WhatsApp Channel Join Now
सीआईडी ने जेपीएससी के पूर्व चेयरमैन एल ख्यांगते को भेजा नोटिस, 28 को बुलाया पूछताछ के लिए


रांची, 27 जुलाई (हि.स.)। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के पूर्व चेयरमैन एल ख्यांगते को सीआईडी ने नोटिस जारी कर 28 जुलाई को पूछताछ के लिए उपस्थित होने का निर्देश दिया है। 14वीं जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा सहित अन्य भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में उनसे पूछताछ की जाएगी।

इससे पहले सीआईडी ने ख्यांगते के कांके रोड स्थित सरकारी आवास और जेपीएससी कार्यालय में उनके कक्ष पर छापेमारी की थी। करीब पांच घंटे चली कार्रवाई के दौरान जांच टीम ने कई दस्तावेजों की जांच की और उनसे पूछताछ भी की। इसी दौरान जेपीएससी कार्यालय और परीक्षा संचालन एजेंसी टीएसआर डेटा प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड (टीडीएल) के कार्यालय में भी तलाशी ली गई थी।

जांच के दौरान सीआईडी ने जेपीएससी कार्यालय से भर्ती परीक्षाओं से जुड़े दस्तावेज, ओएमआर शीट और कंप्यूटरों से डिजिटल साक्ष्य जब्त किए। वहीं, टीडीपीएल कार्यालय से भी परीक्षा प्रक्रिया से संबंधित अहम रिकॉर्ड कब्जे में लिए गए हैं। मामले में पहले गिरफ्तार किए गए टीडीपीएल के मार्केटिंग मैनेजर अभय तिवारी के करीबी अरविंद मंडल को भी गोड्डा के पोड़ैयाहाट से गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले में अबतक 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में सीआईडी की जांच जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story