जेपीएससी मामले में सीआईडी ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार
Aug 4, 2026, 23:51 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
रांची, 04 अगस्त (हि.स.)।
झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) परीक्षा में हुई अनियमितता के मामले में जांच के दौरान सीआईडी ने मंगलवार को तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपितों में उमेश कुमार, बुधेश्वर भगत और रमेश कुमार शामिल है। सूत्रों ने बताया कि तीनों जेपीएससी में नियुक्ति के लिए उम्मीदवार खोजने का काम करते थे। यानी एजेंट की भूमिका निभाते थे।
दूसरी ओर इस मामले में सीआईडी ने आज परीक्षा लेने वाली कंपनी टीडीपीएल के निदेशक सहित तीन लोगों से पूछताछ की। पूछताछ में सीआईडी को क्या जानकारी मिली है, इस बारे में किसी तरह की जानकारी नहीं मिली है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

