सीआईडी ने डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड मामले में आरोपित को किया गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
सीआईडी ने डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड मामले में आरोपित को किया गिरफ्तार


सीआईडी ने डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड मामले में आरोपित को किया गिरफ्तार


रांची, 28 मार्च (हि.स.)।

झारखंड अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) की साइबर अपराध थाना को साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। एचडीएफसी बैंक की ओर से दर्ज प्राथमिकी के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 'मनीष फर्निशिंग कंपनी' के नाम से संचालित म्यूल बैंक खाते के जरिए देश के विभिन्न राज्यों में हुए 11 डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड मामलों में शामिल एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान अरगोड़ा थाना क्षेत्र निवासी विवेक नारसरिया के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से मोबाइल, सिम कार्ड और अन्य डिजिटल साक्ष्य बरामद किए हैं।

जांच में सामने आया है कि आरोपित गिरोह के लोग खुद को प्रवर्तन एजेंसी का अधिकारी बताकर वीडियो और फोन कॉल के जरिए डराते थे। उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग जैसे मामलों में फंसाने की धमकी देकर 'डिजिटल अरेस्ट' का भय दिखाया जाता था और फिर पैसे तथाकथित सुरक्षित खाते में जमा कराने के नाम पर ठगी की जाती थी।

सीआईडी ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल पर खुद को अधिकारी बताकर पैसे की मांग करने वालों पर भरोसा न करें। ऐसी किसी भी साइबर ठगी की सूचना तुरंत हेल्पलाइन 1930 या साइबर क्राइम पोर्टल पर दें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story