जेपीएससी परीक्षा की अनियमितता में संलिप्त दो आरोपित गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
जेपीएससी परीक्षा की अनियमितता में संलिप्त दो आरोपित गिरफ्तार


रांची, 25 जुलाई (हि.स.)। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं की जांच कर रही अपराध अनुसंधान विभाग(सीआईडी) ने शनिवार काे और दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में जेपीएससी कर्मचारी सोनू कुमार और मामले के मुख्य आरोपित अभय तिवारी के सहयोगी अरविन्द कुमार शामिल है।

उल्लेखनीय है कि सीआईडी ने इस संबंध में सीआईडी थाना कांड (संख्या 16/2026) 22 जुलाई को दर्ज किया था। सीआईडी ने मामले में कार्रवाई करते हुए अब तक दस आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

पूर्व में गिरफ्तार आरोपितों में टीएसआर डाटा प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड (टीडीपीएल) के कर्मचारी हेमंत वर्मा, प्रदीप कुमार सिंह, संजय कुमार, उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता, टीएसआर डाटा प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड रामवीर सिंह, मो उस्मान, मो एबाद और मुख्य आरोपित अभय कुमार तिवारी शामिल है।--------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story