सीआईडी ने जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा गड़बड़ी मामले में तीन को किया गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
सीआईडी ने जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा गड़बड़ी मामले में तीन को किया गिरफ्तार


रांची, 26 सितंबर (हि.स.)।

अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) ने जेएसएससी सीजीएल प्रतियोगिता परीक्षा में हुई गड़बड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार को पूछताछ के बाद सीआईडी की टीम ने जमशेदपुर नगर निगम के फूड इंस्पेक्टर संजय कुमार सहित तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार हुए आरोपितों में गिरिडीह के रहने वाले संजय कुमार के अलावा रामा कृष्णा कुमार और कोडरमा का रहने वाला अजय कुमार शामिल है।

सीआईडी के जरिये गिरफ्तार किए गए अभ्यर्थियों ने जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में अनुचित माध्यमों का उपयोग कर अवैध लाभ प्राप्त किया था। पिछले कई दिनों से इन सभी अभ्यर्थियों से सीआईडी के जरिये लगातार पूछताछ की जा रही थी। इसी दौरान पूछताछ के क्रम में ठोस साक्ष्य मिलने के बाद सीआईडी ने तीनों अभ्यर्थियों को गिरफ्तार कर लिया। अबतक इस मामले में सीआईडी की टीम ने 36 अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया है। सीआईडी मामले से जुड़े अन्य पहलुओं और शामिल अन्य संदिग्धों की आगे की जांच कर रही है। सीआईडी ने यह कार्रवाई सीआईडी थाना कांड संख्या- 01/2025 में की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story