जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा से जुड़े मामले में सीआईडी ने एक आरोपित को किया गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा से जुड़े मामले में सीआईडी ने एक आरोपित को किया गिरफ्तार


रांची, 06 सितंबर (हि.स.)। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की संयुक्त स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा जेएसएससी-सीजीएल से जुड़े मामले में अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) ने एक और आरोपित को गिरफ्तार किया है।

सीआईडी ने शनिवार को पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र निवासी कुंदन कुमार को गिरफ्तार किया।

सीआईडी के अनुसार, जेएसएससी-सीजीएल प्रतियोगिता परीक्षा के संबंध में दर्ज सीआईडी थाना कांड संख्या 01/2025 में यह कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तार आरोपित की पहचान कुंदन कुमार, पिता रामलाल राम, निवासी ग्राम डुमरी, पोस्ट नमोदाग, थाना नौडीहा बाजार, जिला पलामू के रूप में हुई है।

सीआईडी की जांच में जेएसएससी- सीजीएल परीक्षा में कथित गड़बड़ी और अनियमितताओं से जुड़े मामले में लगातार कार्रवाई की जा रही है। जांच एजेंसी द्वारा मामले में संदिग्धों और आरोपितों से पूछताछ के साथ उनकी भूमिका की भी जांच की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story