छोटानागपुर नाट्य महोत्सव का शुभारंभ 27 से

WhatsApp Channel Join Now
छोटानागपुर नाट्य महोत्सव का शुभारंभ 27 से


रांची, 26 मार्च (हि.स.)। विश्व रंगमंच दिवस के अवसर पर युवा नाट्य संगीत अकादमी की ओर से आगामी 27 मार्च से छोटानागपुर नाट्य महोत्सव कांंति कृष्ण सम्मान समारोह का शुभारंभ किया जाएगा।

जेएफटीए स्टूडियो थिएटर, झारखंड फिल्म एंड थिएटर अकादमी कडरू में आयोजित यह कार्यक्रम आगामी 30 मार्च तक चलेगा। संस्थान में महोत्सव की तैयारी को लेकर गुरूवार को कार्यक्रम को लेकर पोस्टर का अनावरण कर जानकारी साझा की गई।

मौके पर निदेशक ऋषिकेश लाल ने कहा कि कार्यक्रम में पहला नाटक इंतकाम-ए-मुगले आजम का मंचन किया जाएगा। इसके बाद 28 मार्च को कब्रिस्तान 29 मार्च को मुल्जिम हाजिर हो और 30 मार्च को टिकटों का संग्रह नामक नाटक का मंचन किया जाएगा। नाट्य महोत्सव में झारखंड सहित देश के विभिन्न हिस्सों से ख्याति प्राप्त और नवोदित कलाकार भाग लेंगे।

युवा नाट्य संगीत अकादमी के निदेशक ऋषिकेश लाल ने रांचीवासियों से परिवार के साथ इस चार दिवसीय नाट्य महोत्सव में शामिल होने की अपील की। ऋषिका कुमारी ने बताया कि यह कार्यक्रम लगातार 12 वर्षों से सफलतापूर्वक आयोजित होता आ रहा।

मौके पर रीना सहाय (रंगकर्मी), युवा नाट्य संगीत अकादमी के निदेशक ऋषिकेश लाल, आशुतोष द्विवेदी, बजरंग प्रसाद शर्मा, अरुण नायक सहित अन्य मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story